{"_id":"6a708548112a98527b0100df","slug":"video-bahadurgarh-chairperson-saroj-rathi-furious-over-garbage-piles-on-the-streets-sternly-reprimands-officials-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: सड़कों पर कूड़े के ढेर देख भड़कीं चेयरपर्सन सरोज राठी, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: सड़कों पर कूड़े के ढेर देख भड़कीं चेयरपर्सन सरोज राठी, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर मिलने से चेयरपर्सन का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने झज्जर रोड, बादली रोड, रोहतक-दिल्ली रोड, सेक्टर-दो व सेक्टर-छह के डिवाइडिंग रोड, नजफगढ़ रोड तथा बालोर रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लगभग हर स्थान पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर दिखाई दिए, जिससे उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, लेकिन मौके पर दिखाई दे रही स्थिति इस लक्ष्य के विपरीत है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह तथा सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा से जवाब-तलब करते हुए पूछा कि नियमित सफाई व्यवस्था होने के बावजूद मुख्य मार्गों पर कूड़ा कैसे जमा हो गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्थानों से तत्काल प्रभाव से कूड़ा उठाया जाए और सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए।
चेयरपर्सन ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर गंदगी रहने से नगर परिषद की छवि प्रभावित होती है और आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भी क्षेत्र में इसी प्रकार की लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सफाई व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने, सफाई कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने तथा कूड़ा उठाने की व्यवस्था को समयबद्ध बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि शहर में कहीं भी गंदगी नजर न आए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह, सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी तथा सफाई ठेकेदार के सुपरवाइजर पंकज दहिया सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।