{"_id":"6a7036467e0b9c6a7f0c7b33","slug":"video-rayabral-savana-ka-pahal-samavara-para-mathara-ma-umaugdha-bhaugdha-thakha-lb-katara-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिखी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिखी लंबी कतारें
सावन मास के पहले सोमवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों व शिवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। विभिन्न शिव मंदिरों में महामृत्युंजय व ओम नम: शिवाय का अखंड पाठ हुआ।
महिलाओं और युवतियों ने भी अच्छे पहले सोमवार को व्रत रखा और भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। किसी ने जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक किया तो किसी ने बेलपत्र, नीलकमल, कनेर, समीपत्र, दूब, कुशा कमल, राई और फूल चढ़ाए जाते हैं।
भक्तों ने धतूरा अर्पित करके भगवान भोलेनाथ को आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस तैनात रही। सभी को बारी-बारी से जलाभिषेक के लिए अंदर भेजा।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों के साथ कई शिव मंदिरों का निरीक्षण किया। इसी तरह इंदिरा नगर के महाकालेश्वर मंदिर, मलिकमऊ स्थित मलिकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।