{"_id":"6a7028b7cebd98ae300f8f06","slug":"video-paonta-sahib-tibetan-rally-lobga-rangzen-tribute-sirmaur-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Paonta Sahib Protest: शहीद लोबगा रांगज़ेन को श्रद्धांजलि, चीन के 'जातीय एकता कानून' के विरोध में निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paonta Sahib Protest: शहीद लोबगा रांगज़ेन को श्रद्धांजलि, चीन के 'जातीय एकता कानून' के विरोध में निकली रैली
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:05 AM IST
Link Copied
शहीद लोबगा रांगज़ेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने और चीन के कथित "जातीय एकता कानून" के विरोध में सोमवार को पांवटा साहिब में शांतिपूर्ण रैली निकाली गई। इस रैली का आयोजन क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस (पांवटा साहिब एवं पुरुवाला) और क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ (पांवटा साहिब एवं पुरुवाला) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
आयोजकों ने बताया कि यह रैली लोबगा रांगज़ेन के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देने और तिब्बती समुदाय से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। उनके अनुसार, लोबगा रांगज़ेन ने 2 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने आत्मदाह किया था।
क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस, पांवटा साहिब के अध्यक्ष नवांग पेलजोर और पुरुवाला इकाई के अध्यक्ष छेरिंग तेनपा ने कहा कि रैली के माध्यम से चीन द्वारा लागू किए जा रहे कथित "जातीय एकता कानून" का विरोध दर्ज कराया गया। उनका आरोप है कि यह कानून तिब्बती पहचान, भाषा, संस्कृति और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खतरा है।
वहीं, क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ, पांवटा साहिब की अध्यक्ष दावा डोलमा और पुरुवाला इकाई की अध्यक्ष टाशी वांगमो ने बताया कि रैली भूपपुर एनएच-07 से शुरू होकर बद्रीपुर और पांवटा साहिब बस स्टैंड होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंची तथा नगर परिषद खेल मैदान में संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।