{"_id":"6a703736d15476f47f0a28f5","slug":"video-video-bharaica-ma-savana-ka-pahal-samavara-para-shavalya-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवालयों का वातावरण भक्तिमय हो गया।
शहर के सिद्धनाथ मंदिर, मटेरा स्थित बाबा जंगलीनाथ मंदिर समेत जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम भी शुरू हो गया। कई श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। मंदिरों के आसपास सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, कतार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सावन के पहले सोमवार को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। दिनभर शिवालयों में श्रद्धालुओं के पहुंचने और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।