{"_id":"6a70886e69e81471ac0f4482","slug":"video-nursing-association-submitted-a-memorandum-regarding-their-demands-to-jhajjar-mla-kuldeep-vats-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: नर्सिंग एसोसिएशन ने मांगों को लेकर विधायक कुलदीप वत्स को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: नर्सिंग एसोसिएशन ने मांगों को लेकर विधायक कुलदीप वत्स को सौंपा ज्ञापन
नर्सिंग एसोसिएशन की उपाध्यक्ष कविता गुलिया के नेतृत्व में नर्सिंग अधिकारियों ने बादली से विधायक कुलदीप वत्स को नर्सिंग कैडर से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इसमें मांग की गई कि आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में महिलाओं का कैडर है, जिसमें हमारी 24×7 दिन ड्यूटी रहती है। सरकार के पास उचित मात्रा में सरकारी क्वार्टर नहीं है। सरकार के पास सुरक्षा गार्ड तक नहीं है। सीएचसी और पीएचसी ऐसे स्थल पर है, जहां हम सुरक्षित नहीं है। आज समाज का जो माहौल बना हुआ है। हम किराये के मकान में भी सुरक्षित नहीं है। जो ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई, उसमें बहुत खामियां हैं। उसमें एक विधवा को भी प्रोटेक्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सभी कपल केस, आर्मी मेन के बराबर दस नंबर दिए गए हैं। जो राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तरीय सम्मानित हैं, उनको कोई नंबर नहीं दिए गए। ऐसे एक साल पहले ट्रांसफर पॉलिसी लाई गई थी, उसमें भी बहुत खामियां थी।
उन्होंने कहा कि अब इस पॉलिसी में बहुत खामियां हैं। नर्सिंग अधिकारी पर ये पॉलिसी लागू करके सरकार अपना नुकसान कर रही है, क्योंकि हम विभाग की रीढ़ की हड्डी है। इस प्रकार हम दबाव में कार्य नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब भी कभी कोई इमरजेंसी आती है, हम उसी वक्त उपस्थित हो जाते हैं। कोविड-19 महामारी अबब तक कोई नहीं भूला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।