{"_id":"6a70381f98257ed3ff085cc0","slug":"video-blramapara-savana-ka-pahal-samavara-para-shavalya-ma-umaugdha-aasatha-jalbhashhaka-ka-lga-lb-katara-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक को लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक को लगी लंबी कतारें
सावन माह के पहले सोमवार पर जिले के शिव मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। नगर स्थित झारखंडी मंदिर और झारखंडेश्वर मंदिर, उतरौला के दुखहरन नाथ मंदिर, पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम तथा तुलसीपुर के देवीपाटन स्थित शिव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सावन के पहले सोमवार पर जिलेभर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।