फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 13 senior IAS officers transferred in the state; Commissioners of several divisions and heads of departmen

UP: प्रदेश में 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर और विभागीय प्रमुख बदले

Tue, 04 Aug 2026 03:55 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 04 Aug 2026 03:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कई मंडलों के मंडलायुक्त, प्रमुख विभागों के सचिव और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है।

विज्ञापन
UP: 13 senior IAS officers transferred in the state; Commissioners of several divisions and heads of departmen
पीसीएस अफसरों का तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई मंडलों के मंडलायुक्त, विभागीय सचिव, निगमों के प्रबंध निदेशक और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन


तबादलों के तहत अनिल ढींगरा को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त बनाया गया है। उन्हें निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि वैभव श्रीवास्तव को बस्ती और डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं शुभम कुमार को बरेली मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन


सरकार ने प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक, सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त, संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) का प्रबंध निदेशक तथा डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं रविन्द्र को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पढ़िए लिस्ट....


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed