{"_id":"6a71ca550ef29230f0097392","slug":"video-video-fajallgaja-ka-kashhanaelka-kalna-ma-jalbharava-sa-bthahal-halta-ghara-ka-bhara-bhara-gatha-pana-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: फैजुल्लागंज की कृष्णलोक कॉलोनी में जलभराव से बदहाल हालात, घरों के बाहर भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: फैजुल्लागंज की कृष्णलोक कॉलोनी में जलभराव से बदहाल हालात, घरों के बाहर भरा गंदा पानी
लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित कृष्णलोक कॉलोनी में नाली व्यवस्था नहीं होने से सीवर और बारिश का गंदा पानी घरों के सामने जमा है। लगातार जलभराव के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई घरों में गंदा पानी घुस गया है, जबकि गलियों में जलभराव से लोगों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। हालात इतने खराब हैं कि कई परिवार अपने मकान खाली कर दूसरे स्थानों पर रहने चले गए हैं। ऐसे कई घरों में ताले लगे हुए हैं। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।