{"_id":"6a71a0b928598db3630cc607","slug":"video-electricity-department-employees-staged-a-protest-in-beri-and-warned-of-a-strike-from-august-11-to-13-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेरी में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल की दी चेतावनी
बेरी। प्रदेश सरकार की नीतियों, स्मार्ट मीटरिंग योजना, गुरूग्राम-नूंह में पैरेलल लाइसेंस जारी करने और नया कृषि वितरण निगम बनाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने 11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से आज बेरी डिवीजन प्रांगण में कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न यूनिटों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया। कर्मचरियों का विरोध प्रदर्शन यूनिट प्रधान कुलदीप लाकड़ा की अध्यक्षता में किया गया। यूनिट प्रधान कुलदीप लाकड़ा ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन की शुरूआत की गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हितों, श्रम अधिकारों, जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को संगठित होकर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकता में निहित है और जब कर्मचारी एकजुट होकर अपनी बात रखते हैं तो उनकी आवाज़ अधिक प्रभावी ढंग से सामने आती है। इस मौके पर यूनिट सचिव चंद्रकांत, यूनिट में उप प्रधान अमित हुडृडा, विकास, नवदीप वर्मा, अनिल दीक्षित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।