Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO: दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा
{"_id":"698dc21780e99adf59032c07","slug":"video-video-thana-palya-ma-parakashha-kathara-ka-narakashhanae-karaga-sakatara-majasatarata-haiisakal-itaramadaeta-parakashha-ka-tayaraya-para-caraca-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दोनों पालियों में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर स्थित सभागार में हुई बैठक में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकोें को परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश समझाए गए। परीक्षा के दौरान जिम्मेदारियों को कैसे निभाना है, इस बारे में प्रशिक्षण दिया गया। सभी जिम्मेदार अफसरों से कहा गया कि हर हाल में परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों का भ्रमण कर लें, ताकि कोई कमी हो तो व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा सकें।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि सभी नामित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट आवंटित परीक्षा केंद्रों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण करते हुए प्रभावी नियंत्रण रखेंगे। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। परीक्षा अवधि में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं केंद्रों पर अवांछित भीड़ जुटने से रोकने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट पुलिस दल के साथ परीक्षा केंद्र का नियमित दौरा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।