{"_id":"698dc11d845519f1a805f8b8","slug":"video-mahoba-lic-employees-protest-against-privatization-and-the-labor-code-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: निजीकरण व लेबर कोड के विरोध में एलआईसी कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: निजीकरण व लेबर कोड के विरोध में एलआईसी कर्मियों का प्रदर्शन
अखिल भारतीय इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के आहवान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने निजीकरण व लेबर कोड के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही नई भर्ती व पुरानी पेंशन बहाली किए जाने की मांग की।
शाखा अध्यक्ष तंजीम अख्तर ने कहा कि कर्मचारी सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी संवर्ग तीन और चार में शीघ्र भर्ती की जानी चाहिए। नई भर्तियां न होने से उन पर कार्य का बोझ बढ़ रहा है। चार नए लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं। श्रम कानूनों को समाप्त कर नए लेबर कोड में मालिकों को शोषण व लूट की छूट दी गई है। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश का विरोध करते हुए बीमा उद्योग को कमजोर करने के किसी भी प्रयास पर चिंता जताई। शाखा सचिव सुरेश सोनी ने कहा कि वर्तमान नीतियों से लोग, किसान, मजदूर और युवा प्रभावित हो रहे हैं। सरकारी भर्तियां न होना एक गंभीर विषय है। जिस पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। कर्मचारी आउटसोर्सिंग के खिलाफ हैं। कर्मचारियों ने संवर्ग तीन व चार में शीघ्र भर्ती और पुरानी पेंशन बहाली किए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में अखिलेश, सचिन, आशुतोष, सौरभ, रेखा, पीयूष, उमाकांत, सर्वेश, आकांक्षा, राहुल, प्रेमचंद, ऋषि सागर आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।