{"_id":"698d64e80d9ca623e108055f","slug":"video-una-wrestling-competition-concluded-in-budhan-jai-singh-hoshiarpur-became-the-winner-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बुधान में दंगल प्रतियोगिता संपन्न, जय सिंह होशियारपुर बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बुधान में दंगल प्रतियोगिता संपन्न, जय सिंह होशियारपुर बने विजेता
उपमंडल बंगाणा के तहत बुधान में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। दंगल में पंजाब व हिमाचल सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने भाग लेकर अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य मुकाबले में जय सिंह होशियारपुर ने शानदार दांव-पेच दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि ताज फगवाड़ा उपविजेता रहे। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।