{"_id":"6a6df5a31f6639a76c03dcb0","slug":"video-una-dharamshala-highway-baduhi-car-bike-accident-car-fell-in-drain-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una Accident: बडूही में कार-बाइक टक्कर के बाद नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Accident: बडूही में कार-बाइक टक्कर के बाद नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे लोग
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:03 PM IST
Link Copied
ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडूही के समीप शनिवार शाम कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार यह हादसा बडूही स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ। कार (एचपी-36जी-7770) चालक प्रजेश ने बताया कि वह पीजीआई से देहरा की ओर जा रहे थे। बडूही पेट्रोल पंप के सामने देहरा की तरफ जाने के लिए उन्होंने कार की गति धीमी कर टर्न लेना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक कार से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। वहीं, बाइक चालक कुनाल ने बताया कि वह चंडीगढ़ से तलवाड़ा की ओर जा रहे थे। उनका कहना है कि कार चालक ने टर्न लेते समय इंडिकेटर नहीं दिया, जिससे वह समय रहते बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए और टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और पुलिस कार्रवाई नहीं कराने का निर्णय लिया।
स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर मोड़ लेते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।