{"_id":"6a6dd766bf026d38d60c19f6","slug":"video-himachal-bjp-kumar-sumit-sharma-targets-sukhu-government-good-governance-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Politics: सुमीत शर्मा बोले- सुशासन में विफल और द्वेष की राजनीति पर जोर दे रही सुक्खू सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Politics: सुमीत शर्मा बोले- सुशासन में विफल और द्वेष की राजनीति पर जोर दे रही सुक्खू सरकार
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:54 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने शनिवार को प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रदेश में सुशासन स्थापित करने में विफल रहे हैं और सरकार द्वेष की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।
कुमार सुमीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में वित्तीय कुप्रबंधन बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसानों और बागवानों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बनी सरकार अधिकांश विभागों में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा नेताओं के खिलाफ विजिलेंस के माध्यम से फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे होशियार सिंह हों या सुधीर शर्मा, दोनों अंततः निर्दोष साबित होंगे। उनके अनुसार इस तरह की कार्रवाई हिमाचल की राजनीतिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है।
कुमार सुमीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को उन सवालों का जवाब देना चाहिए जो भाजपा नेता सुधीर शर्मा उठा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से 'फांदी खान' संबंधी मुद्दे और अन्य आरोपों पर सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।