{"_id":"6a6d8480a3a5f379000dc42b","slug":"video-video-satapara-ma-ghara-sa-thasa-lkha-ka-javara-oura-nakatha-cara-chhata-sa-saugdha-ka-sahara-utara-cara-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में घर से दस लाख के जेवर और नकदी चोरी, छत से साड़ी के सहारे उतरे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में घर से दस लाख के जेवर और नकदी चोरी, छत से साड़ी के सहारे उतरे चोर
कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में सिधौली-महमूदाबाद मार्ग स्थित ग्राम लोधासा में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब दस लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी विष्णु सोनी ने बताया कि वह अपने पिता मुरली सोनी और मां के साथ गांव के अंदर स्थित दूसरे मकान पर गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब परिवार वापस लौटा और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी का सामान भी बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने के हार, माला, अंगूठी, लॉकेट समेत चांदी की पायल और बिछिया तथा 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए।
चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब दस लाख रुपये बताई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घर के पीछे छत से एक साड़ी लटकती मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात के बाद साड़ी के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।