Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Dispute among Valmiki organizations at Bhandari Bridge in Amritsar; demand for FIR against Om Prakash Gabbar.
{"_id":"6a6d86115d73c270430a4df5","slug":"video-dispute-among-valmiki-organizations-at-bhandari-bridge-in-amritsar-demand-for-fir-against-om-prakash-gabbar-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में भंडारी पुल पर वाल्मीकि संगठनों में विवाद, ओम प्रकाश गब्बर पर FIR की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में भंडारी पुल पर वाल्मीकि संगठनों में विवाद, ओम प्रकाश गब्बर पर FIR की मांग
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में पिछले कई दिनों से भंडारी पुल पर चल रहे धरने के दौरान शनिवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब विभिन्न वाल्मीकि संगठनों के नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद के बाद कुछ संगठनों के प्रतिनिधियों ने मीडिया से बातचीत कर वाल्मीकि नेता ओम प्रकाश गब्बर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
वाल्मीकि नेता दर्शन पटाका ने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश गब्बर लगातार समाज के कुछ लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं और ग्वाल मंडी के लोगों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समाज की बैठक बुलाकर अगली रणनीति तय की जाएगी।
वहीं, महिला वाल्मीकि नेता सिमरन भट्टी ने बताया कि वह भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का हालचाल जानने भंडारी पुल पहुंची थीं। उनका आरोप है कि वहां ओम प्रकाश गब्बर और उनके समर्थकों के साथ कहासुनी हुई, जिसमें महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी गई है और निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा भंडारी पुल पर धरना देंगे।
उधर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों के आरोपों की पड़ताल में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।