फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sought information regarding the representation of backward castes

Mahoba News: पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधित्व की ली जानकारी

Sun, 25 Oct 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sought information regarding the representation of backward castes

विज्ञापन
महोबा। राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। आयोग के सदस्य सेवानिवृत्त अपर जिला जज संतोष विश्वकर्मा व सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अरविंद चौरसिया ने ग्रामीण जनसंख्या, पिछड़ा वर्ग में अति पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधित्व, उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।

आयोग के सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों से ग्राम, क्षेत्र व विकासखंड स्तर पर ऐसी जातियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनके आर्थिक पिछड़ेपन, वर्तमान स्थिति व स्थानीय ग्रामीण निकायों में उनके प्रतिनिधित्व से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। आयोग की ओर से संकलित जानकारी और संबंधित रिपोर्ट उच्च न्यायालय व सरकार को प्रेषित की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, संदीप राजपूत, सीडीओ बलराम कुमार, डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा, अपर मुख्य नगर अधिकारी सुजीत मिश्रा, पीडी विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed