{"_id":"6ade47a7a9c349e8d002e98d","slug":"relatives-had-gathered-for-the-tonsure-ceremony-of-a-son-born-into-the-family-after-ten-years-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130000-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दस साल बाद परिवार में बेटा पैदा होने पर मुंडन में जुटे थे रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दस साल बाद परिवार में बेटा पैदा होने पर मुंडन में जुटे थे रिश्तेदार
विज्ञापन
महोबा। जिस घर में दस साल बाद बेटा होने और मुंडन संस्कार की खुशियां मनाई जा रही थीं, महज 30 मिनट बाद वह ही मातम में बदल गईं। सड़क हादसे में परिवार के कपिल, उसकी मां विमला और मौसी कमला प्रजापति की मौत हो गई। एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है। घटनास्थल पर बिखरे शव और खून से सनी सड़क देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।
बरायं गांव निवासी बरदानी प्रजापति मेहनत-मजदूरी करते हैं। बरदानी की दो बेटियां होने के दस साल बाद चार माह पहले बेटे भरत ने जन्म लिया था। बरदानी ने बताया कि उन्होंने रिवई गांव स्थित बड़ी माता मंदिर में बेटा होने पर मुंडन कराने का संकल्प लिया था। रविवार को मुंडन संस्कार में परिवार व रिश्तेदार बड़ी संख्या में पहुंचे। मुंडन संस्कार के बाद सभी लोग घरों को रवाना हुए। रास्ते में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक में सवार बरदानी के भांजे कपिल, बड़ी बहन विमला और छोटी बहन कमला की मौत हो गई। घटना से परिवार की खुशियां गम में बदल गईं। हर ओर चीख-पुकार मची रही।
-- -- -- -- -- --
मां व मौसी को बाइक से ले जा रहा था घर
महोबा। परिवार में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार जुटे। कोई कार से तो कोई बाइक से बड़ी माता मंदिर पहुंचा। मुंडन के बाद लौटते समय कार में जगह न होने पर कपिल बाइक से मां व मौसी को बैठाकर घर लौटने लगा। रास्ते में हादसा हो गया और तीनों की जान चली गई। कपिल के दो और भाई हैं। पिता शिवकरन, भाई अरविंद्र व रविंद्र रो-रोकर बेहाल है।