फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uproar over arbitrariness in token distribution

Mahoba News: टोकन वितरण में मनमानी पर हंगामा

Sun, 25 Oct 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar over arbitrariness in token distribution
फोटो 25 एमएएचपी 12 परिचय-कस्बा जैतपुर स्थित सर्किट हाउस में खाद के टोकन के लिए कतार में लगकर इं - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में गंभीर घायलों को आगरा रेफर कराते सीओ सिटी व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद
बेलाताल (महोबा)। रबी की बोआई के लिए डीएपी की किल्लत किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। रविवार को जैतपुर में खाद लेने के लिए सुबह चार बजे से ही किसानों की कतार लग गई। करीब 1,200 किसान पहुंच गए लेकिन 700 किसानों को ही टोकन मिल सके। कई किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिली। किसानों ने टोकन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बेलासागर के निकट सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस में नायब तहसीलदार विकास गोयल की मौजूदगी में टोकन वितरित किए गए। अर्जुन, प्रमोद, रमाशंकर, नरेश, पुष्पेंद्र आदि किसानों का कहना है कि खाद वितरण की सूचना समय से नहीं दी जाती है। जानकारी मिलने तक कई बार टोकन खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन

टोकन पर दर्ज सीरियल नंबर के क्रम में खाद न मिलने से भी दिक्कत होती है। किसानों ने आशंका जताई कि खाद की कमी के चलते रबी फसलों की बोआई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

सुबह से इंतजार के बावजूद कम खाद मिलने और कई किसानों को नहीं मिलने पर उनमें नाराजगी दिखी। किसानों ने अनियमितता का आरोप लगाकर हो-हल्ला मचाया। पीसीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को एक हजार बोरी डीएपी वितरित की गई। 700 टोकन जारी किए गए थे। किसानों को उनकी जमीन के हिसाब से एक से दो बोरी खाद दी गई। टोकन वितरण में अनियमितता के आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed