{"_id":"698e1387efb6c9c2ab0691d1","slug":"video-kanpur-a-leaking-lpg-cylinder-exploded-and-set-fire-to-a-house-injuring-six-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लीकेज एलपीजी सिलिंडर में धमाका होने से घर में लगी आग, छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लीकेज एलपीजी सिलिंडर में धमाका होने से घर में लगी आग, छह झुलसे
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास तीन में गुरुवार देर शाम लीकेज एलपीजी सिलिंडर में धमाका होने से घर में आग लग गई। इससे पूरी गृहस्थी राख हो गई। आग की चपेट में आने से घर की दीवारें और आसपास के घरों की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दो महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
आवास विकास तीन निवासी तपन कुमार बरुवा (60) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे रसोई में चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर फट गया। हादसे में तपन, उनकी पत्नी अंजना बरुवा, बहू ज्योति, बेटे सुब्रतो, बेटी विशाखा और पड़ोसी महेश श्रीवास्तव (40) झुलस गए। सभी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तपन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने का प्राथमिक कारण लीकेज सिलिंडर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।