{"_id":"698dc55d7e6bbe969e062749","slug":"video-students-presented-models-in-science-exhibition-and-quiz-competition-in-shahjahanpur-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: जीआईसी में विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: जीआईसी में विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल
शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को जीआईसी में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता ने किया। इसके बाद विभिन्न ब्लॉकों से आए होनहार छात्रों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। उन्होंने सौर ऊर्जा, पानी की बचत समेत कई प्रकार के मॉडल बनाए। कार्यक्रम के दौरान क्विज में बच्चों से सवाल पूछे गए, जिसका जवाब देकर पुरस्कार हासिल किए। इस बीच बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिये धूम मचाई। कार्यक्रम में डीसी रोहित सिंह, दपिंदर कौर, पल्लवी वर्मा, निकहत परवीन, इमरान सईद खां, देवेश वाजपेयी, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।