{"_id":"6ade621c4452cff6cb0612e3","slug":"pet-scramble-for-seats-candidates-crowd-into-sleeper-and-ac-coaches-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-995238-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : सीट घेरने के लिए जद्दोजहद, स्लीपर व एसी कोच में घुसे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : सीट घेरने के लिए जद्दोजहद, स्लीपर व एसी कोच में घुसे अभ्यर्थी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ट्रेन की एसी बोगी में सवार होते अभ्यर्थी। संवाद
शाहजहांपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली समाप्त होने के बाद रविवार को रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों में सीट पाने के लिए मारामारी की स्थिति रही। कोलकाता एक्सप्रेस और अमरनाथ एक्सप्रेस में अभ्यर्थियों ने स्लीपर और एसी कोच तक में घुस गए। सीट पाने को लेकर धक्कामुक्की हुई, जिससे अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी जाम से बचते हुए किसी तरह रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्हें त्रिवेणी एक्सप्रेस मिल गई। ट्रेन को निर्धारित समय से अधिक देर तक ठहराव दिया गया, जिससे अभ्यर्थियों को सवार होने का मौका मिल गया।
त्रिवेणी एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ फिर बढ़ने लगी। दोपहर डेढ़ बजे तक प्लेटफॉर्म नंबर एक लगभग पूरी तरह भर गया। करीब दो बजे डाउन लाइन पर कोलकाता एक्सप्रेस पहुंची तो ट्रेन में सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। भीड़ के चलते स्लीपर और एसी कोच में भी युवा चढ़ गए। इसके बाद अमरनाथ एक्सप्रेस में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
दोनों ट्रेनों के रवाना होने के बाद स्टेशन पर भीड़ कम हो गई। इस दौरान जीआरपी इंस्पेक्टर रमांकर यादव टीम के साथ अभ्यर्थियों को ट्रेनों में सवार कराने में जुटे रहे। स्टेशन अधीक्षक अमरेंद्र गौतम और सीएमआई भी स्थिति पर नजर बनाए रहे। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी लगाई गई है।
-- -- -
रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर बिताई रात
गैरजनपदों से आए अभ्यर्थी शनिवार रात ही पहुंच गए थे। अधिकतर अभ्यर्थी ट्रेन से आए थे। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर जीआरपी की ओर से बनाए गए हेल्प डेस्क पर जानकारी लेने के बाद रात में प्लेटफॉर्म पर नींद पूरी की। इसी तरह रोडवेज बस अड्डे पर भी बड़ी तादाद में अभ्यर्थी लेटे नजर आए। सुबह जल्दी उठकर केंद्र पर पहुंचे।
--
पीईटी स्पेशल देरी से चली, अभ्यर्थियों का हंगामा
जिले के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बिजनौर में बनाया गया। इसके चलते रेलवे ने शाहजहांपुर से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया। रविवार को ट्रेन के चलने का समय 7:10 बजे था, लेकिन ट्रेन को 8:31 बजे चलाई गई। जीएम स्पेशल ट्रेन के गुजरने के कारण अभ्यर्थियों से भरी ट्रेन नहीं चलाई गई। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने गार्ड के पास जाकर हंगामा किया। तब ट्रेन चल सकी।
--
जाम से जूझे अभ्यर्थी
परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों को जाम से जूझना पड़ा। रेलवे स्टेशन मार्ग पर सबसे ज्यादा जाम रहा। इसी तरह जेल रोड पर भी रुक-रुककर जाम लगता रहा। लाल इमली चौराहा से निशात मार्ग तक भी कई बार जाम लगा।
-- -
पीईटी को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी से लेकर स्टाफ तक लगातार भ्रमणशील रहा।
-ऋषिकेश यादव, सीओ जीआरपी