{"_id":"698dc5afaef3e6fdb103c92a","slug":"video-sports-competition-organized-in-government-college-bhattukalan-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, अनुपमा और सिद्धार्थ बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, अनुपमा और सिद्धार्थ बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में 39वीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। जिसमें लड़कियों के वर्ग में अनुपमा और लड़कों के वर्ग में सिद्धार्थ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. सुभाष मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर डॉ. सुभाष ने बताया कि खेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज के युग में खेलों द्वारा विद्यार्थी जीवन में हरसंभव सफलता प्राप्त की जा सकते हैं। खेल प्रभारी रविंद्र भुम्बक ने विद्यार्थियों को बताया कि खेलों से विद्यार्थियों का शारिरिक विकास के साथ- साथ मानसिक विकास होता है। आज दूसरे दिन की स्पर्धा में लड़कों में 800 मीटर में योगेश ने प्रथम, बलदेव ने द्वितीय और सुलिंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ 200 मीटर में अरविंद ने प्रथम, सिद्धार्थ ने द्वितीय, बलदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फर्राटा दौड़ 100 मीटर में अरविंद ने प्रथम, कुलदीप ने द्वितीय, सिद्धार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में अरविंद ने प्रथम, सिद्धार्थ ने द्वितीय, जयपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की स्पर्धाओं में 800 मीटर दौड़ में अनुपमा ने प्रथम, पूनम ने द्वितीय, मुकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ 200 मीटर में अनुपमा ने प्रथम, मुकेश ने द्वितीय, पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फर्राटा दौड़ 100 मीटर में मुस्कान ने प्रथम, मुकेश ने द्वितीय, पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में अनुपमा ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय, पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों दिन की सभी इवेंट्स को सही व सुचारू रूप से सफल करवाने के लिए खेल पर्यवेक्षक सुनील कंबोज और संदीप का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।