{"_id":"6ade410e0a57cebea00fa176","slug":"talents-shone-on-the-sports-field-as-the-spirit-of-victory-spread-all-around-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-163607-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खेल मैदान में निखरी प्रतिभाएं, जीत के रंग बिखरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खेल मैदान में निखरी प्रतिभाएं, जीत के रंग बिखरे
Sun, 25 Oct 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
गुम्मटसर स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता हाई जंप में भाग लेते हुए खिलाड़ी। :संवा
रतिया। बाईपास स्थित गुमटसर स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान में रविवार को खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अमृत सैनी, दलीप बोहरा, कणिका और रमनदीप कौर को संयुक्त रूप से बेस्ट एथलीट चुना गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में भाग लिया। कोच हरदीप सिंह बोला और छिंद्रपाल कौर की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में परमिंद्र सिंह बोला कमाना और परमपाल सिंह नथवान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खुशदीप कौर व बीकर सरोहे ने स्कोरर और राजिन्द्र सिंह निक्का व रवि कुमार ने टाइमकीपर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मंजू कंबोज, डॉ. प्रीत, डॉ. हरमनजीत सिंह, अंग्रेज सिंह बोड़ा, सतपाल सरोहे, संदीप सिंह, अजय बोहा, इंद्रजीत समरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
लड़कों की स्पर्धाओं के परिणाम
अंडर-10 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अमृत सैनी प्रथम, गुरविन्द्र सिंह द्वितीय, कबर बोला तृतीय और आयुष कुमार चौथे स्थान पर रहे। लंबी कूद में अमृत सैनी, पवन बोहरा, बगादू सिंह और दिलप्रीत सिंह ने क्रमशः पहले चार स्थान हासिल किए। बैक थ्रो में गुरदित सिंह प्रथम, कार्तिक द्वितीय, कर्ण सिंह तृतीय और जुझार चौधरी चौथे स्थान पर रहे।
अंडर-16 लड़कों की पांच किलोमीटर वॉक रेस में दलीप बोहरा प्रथम, दक्ष कुमार द्वितीय, हैप्पी गुज्जर तृतीय और मनिंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे। शॉटपुट में गुरनूर मंडेर, विक्रम बोड़ा, अमर सिंह और युवराज सिंह ने पहले चार स्थान हासिल किए। भाला फेंक में दलीप बोहरा प्रथम, हरविन्द्र द्वितीय, गुरनूर मिक्की तृतीय और खुशी शर्मा चौथे स्थान पर रहे।
800 मीटर दौड़ में ईशरीत औलख प्रथम, मनप्रीत द्वितीय, गुरमीत तृतीय और हरप्रीत नथवान चौथे स्थान पर रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ में आयुष्मान प्रथम, गोबी सिंह द्वितीय, जगसीर गिल तृतीय और दलीप बोहरा चौथे स्थान पर रहे।
-- -- -- -- -- --
लड़कियों की स्पर्धाओं के परिणाम
अंडर-10 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में बख्शनूर प्रथम, यशिका द्वितीय, निशा तृतीय और सरोज रानी चौथे स्थान पर रहीं। बैक थ्रो में गुरलीन गोयल प्रथम, मनिता द्वितीय, परवाल सैनी तृतीय और पायल प्रजापत चौथे स्थान पर रहीं।
अंडर-16 लड़कियों की तीन किलोमीटर वॉक रेस में कणिका प्रथम, पलक द्वितीय, पूजा वर्मा तृतीय और हरप्रीत कौर गिल चौथे स्थान पर रहीं। शॉटपुट में कणिका प्रथम, सुमन द्वितीय, गीता तृतीय और प्रीत कौर चौथे स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ में खुशदीप कौर प्रथम, जसविंद्र कौर द्वितीय, रूपनीत तृतीय और रमनदीप कौर चौथे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में रियाश सैनी प्रथम, छिंद्रपाल कौर द्वितीय, मंजू रानी तृतीय और अनीता रानी चौथे स्थान पर रहीं।
-- -- -- -- -- -- -
टीम स्पर्धाओं में भी दिखा खिलाड़ियों का दमखम
रिले रेस में कणिका, पूजा, कार्तिक और कर्ण की टीम प्रथम रही। दलीप, हैप्पी, प्रीत और पलक की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। थ्रो बॉल में गुमटसर एकेडमी रतिया की टीम विजेता और इंपलाइज कॉलोनी रतिया की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी में खोखर ढाणी रतिया की टीम प्रथम और रतनगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही।