{"_id":"698e14f85c343b61680756f8","slug":"video-aunt-and-nephew-found-hanging-in-etah-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में फंदे पर लटके मिले चाची-भतीजे, तीन साल से कर रहे थे इश्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में फंदे पर लटके मिले चाची-भतीजे, तीन साल से कर रहे थे इश्क
एटा में प्रेम-प्रसंग में चाची-भतीजे ने एक ही साड़ी के दोनों छोर से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव बुधवार की सुबह दूसरे गांव की सीमा में एक पेड़ पर लटके मिले। सूचना मिलते ही सीओ सकीट कीर्तिका सिंह और मलावन थाना प्रभारी आरके सिंह मौके पर पहुंच गए। जब घटना स्थल देहात कोतवाली में निकला तो वहां की पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर आ गई। साक्ष्य संकलन के साथ ही गहनता के साथ मामले की छानबीन की जा रही है। थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुरा निवासी रामेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा रमन का लगभग 3 वर्ष से परिवार की ही चाची रोशनी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी दोनों लोग नहीं माने तो रमन का विवाह एक दूसरी लड़की के साथ लगभग 6 माह पूर्व कर दिया। उसके बाद भी इनके बीच प्रेम-प्रसंग कायम रहा। मंगलवार को गांव में दावत थी और दोनों वहां मिलने के बाद लापता हो गए। रात के 12 बजे तक इनको परिजन ने ढूंढ़ा मगर कोई सुराग नहीं लगा। सुबह लगभग 5:30 बजे कोतवाली देहात के गांव सरदलगढ़ की सीमा में एक पेड़ पर दो शव लटके होने की सूचना मिली तो गांव पुरा के प्रधान योगेश राजपूत व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो एक ही साड़ी के दोनों छोर का फंदा बनाकर रमन और रोशनी लटक रहे थे। इनके शरीर कमर पर शॉल से एक दूसरे के साथ बंधे हुए थे। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।