{"_id":"698dc71a375e38eeaf02f5f8","slug":"video-asha-workers-protested-against-the-health-department-for-their-honorarium-in-shahjahanpur-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: मानदेय के लिए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मुखर हुईं आशा वर्कर, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: मानदेय के लिए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मुखर हुईं आशा वर्कर, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में मानदेय के लिए एक बार फिर से आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मुखर हो गईं हैं। सीएमओ कार्यालय में हंगामा करने के बाद बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के आह्वान पर जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस बीच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। सुबह करीब दस बजे आशा वर्कर जीआईसी के खेल मैदान पर एकत्रित हुईं और धरने पर बैठ गईं। अध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बिना बताए आशाओं का भुगतान रोक दिया है। आशा वर्कर का शोषण किया जा रहा है। भुगतान नहीं होने के कारण आशा वर्कर एमडीए अभियन में कार्य नहीं कर रहीं हैं। दोपहर बाद जुलूस निकालकर जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इसमें आशा वर्कर का पूर्व से बकाया भुगतान कराने, फाइलेरिया, कुष्ठ के अभियान का भुगतान कराने, निजी अस्पताल में गर्भपात करने वाली भावलखेड़ा की संगिनी पर कार्रवाई करने, डीसीपीएम का तबादला कराने, यूनियन की अध्यक्ष को धमकाने वाले पर कार्रवाई करने समेत कई मांगों को उठाया गया। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र, सुनीता त्रिपाठी, रोशनी, मीरा देवी, निशा दीक्षित, नीतू, सविता, सुनीता, रामबेटी, चंद्र कुमारी, प्रेमलता आदि शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।