{"_id":"698e0b91dfe561aa3d0b095d","slug":"video-mpl-season-5-vips-defeats-bpit-by-31-runs-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"महर्षि प्रीमियर लीग सीजन 5: वीआईपीएस ने बीपीआईटी को 31 रनों से हराया, चोटिल खिलाड़ी भी मैदान पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि प्रीमियर लीग सीजन 5: वीआईपीएस ने बीपीआईटी को 31 रनों से हराया, चोटिल खिलाड़ी भी मैदान पर उतरे
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:49 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर 110 स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमयूआईटी) के मैदान में चल रही महर्षि प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन 5 में दूसरे दिन भी मुकाबले काफी रोमांचक रहे। लीग के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। जिसमें जाकिर हुसैन, वीआईपीएस व एबीईएस कॉलेज की टीम ने जीत हासिल की।
पहला मुकाबला जेएसएस और जाकिर हुसैन कॉलेज के बीच खेला गया। इस मैच में जाकिर हुसैन की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए जेएसएस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। दूसरा मैच वीआईपीएस (दिल्ली) और बीपीआईटी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में वीआईपीएस की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बीपीआईटी को 31 रनों से मात दी। वीआईपीएस के बल्लेबाजों ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बीपीआईटी की टीम लक्ष्य तक पहुंचने में असफल रही।
वीआईपीएस को जीत दिलाने में उनके खिलाड़ियोंं का आत्मविश्वास महत्वपूर्ण रहा। टीम के अविरल चड्ढा मुकाबले के दौरान चोटिल होन के बाद भी मैदान पर खेलने उतरे। उनके इस जुनून को सभी खिलाड़ियों से सहारा। साथ ही एमयूआईटी के खिलाड़ी शोएब अख्तर भी लीग से पहले घायल हो गए थे। जिन्होंने परवाह किए बगैर अपने टीम को मजबूती देने के लिए लीग में हिस्सा लिया।
आयोजक शिवम यादव ने बताया कि लीग के खिलाड़ी टीमें बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। जीत के लिए सभी टीम अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।