सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Manohar Lal said Budget 2026-27, CG will get a historic gift in terms of rail, road and air connectivity

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले: बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ को रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सौगात

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Feb 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए सात हजार 470 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन मिला है, जो राज्य की रेल कनेक्टिविटी और क्षमता को बढ़ाएगा।

Manohar Lal said Budget 2026-27, CG will get a historic gift in terms of rail, road and air connectivity
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने आज रविवार को न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाइन रायपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय बजट 2026-27 के सन्दर्भ में चर्चा की। इसके साथ उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए सात हजार 470 करोड़ का ऐतिहासिक आवंटन मिला है, जो राज्य की रेल कनेक्टिविटी और क्षमता को बढ़ाएगा।
Trending Videos


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर से उड़ानें शुरू की गई हैं। इसके अतिरिक्त, रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल को 'कृषि उड़ान योजना' (कृषि उत्पादों के तेजी से परिवहन के लिए) में भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे के विकास को प्राथमिकता दी गई है, जिसके तहत तीन 400 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का निर्माण किया गया है। भारतमाला परियोजना (Bharatmala Pariyojana) के तहत, राज्य में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 571 किलोमीटर से अधिक के नेशनल हाईवे कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed