{"_id":"69883b861371f04a0e0fa967","slug":"high-speed-wreaks-havoc-on-arang-kharora-road-a-family-returning-from-a-wedding-was-struck-by-tragedy-two-de-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरंग-खरोरा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरंग-खरोरा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दो की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार
टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही कुंतीबाई लोधी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नंदकिशोर और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान नंदकिशोर लोधी ने दम तोड़ दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर जिले के आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग में एक भयावह सड़क दुर्घटना का गवाह बना, जब धान से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक ही परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम गुल्लू निवासी नंदकिशोर लोधी अपनी मां राजकुमारी लोधी और रिश्तेदार कुंतीबाई लोधी के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बजरंग केमिकल डिस्टलरी कंपनी के पास पहुंची, सामने से आ रहे धान से भरे ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही कुंतीबाई लोधी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नंदकिशोर और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान नंदकिशोर लोधी ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसकी कोशिश नाकाम हो गई। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने स्वयं पीछा कर नवापारा–राजिम रोड पर ग्राम चरौदा के पास ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
जांच में सामने आया कि चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से भारी वाहन चला रहा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। गंभीर रूप से घायल राजकुमारी लोधी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos