सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three bodies two men and one woman found inside car in Peeragarh Delhi

राजधानी में बड़ी घटना: दिल्ली में कार के अंदर मिलीं तीन लाशें, दो पुरुष, एक महिला; फ्लाई ओवर पर खड़ी थी गाड़ी

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने तीनो शवो को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गया है। मौके पर पुलिस जांच में जुटी है।

Three bodies two men and one woman found inside car in Peeragarh Delhi
पीरागढ़ी में कार के अंदर मिली तीन लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार से तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कार टवेरा थी और उसमें से तीन लोगों के शव मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

लावरिश कार की मिली थी सूचना
मिली जानकारी के मुताबिक, फायर टीम को लावारिस कार मिलने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो कार में तीन लोग मृत पाए गए ,जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की गई है।

मृतकों की पहचान हुई
कार में संदिग्ध हालत में तीनों की मौत हुई है और मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुषों के शव मिले हैं। जिन लोगों के शव मिले, उनकी पहचान रणधीर सिंह (60 वर्ष), लक्ष्मी सिंह (40 वर्ष) और शिव नारायण (46 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने क्या बताया?
डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में डेडबॉडी हो सकती हैं। यहां पर जब आकर देखा तो तीन लोग डेड थे। उनकी पहचान कर ली गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

हालही में दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या हुई थी 
हालही में दिल्ली में एक डिलीवरी बॉय की हत्या का भी मामला सामने आया था। दिल्ली के पांडव नगर के आचार्य निकेतन इलाके में एक डिलीवरी बॉय को चाकू से गोदकर मारा गया था। इस मामले में तीन नाबालिग पकड़े गए थे। मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिसमें मृतक के गले और सीने में भी कई बार हमला किया गया था। मृतक की उम्र महज 22 साल थी और उसकी पहचान अरुण राज के रूप में हुई थी। 

इस मामले में पुलिस ने बताया था कि तीन युवक बाइक से आ रहे थे, इसी दौरान उनका डिलीवरी बॉय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि नाबालिग आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी बात थी, जिसकी वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed