{"_id":"6988a15e86f890f5a70db7a7","slug":"cylinder-explodes-on-the-second-floor-four-injured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-123407-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दूसरी मंजिल पर फटा सिलिंडर, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दूसरी मंजिल पर फटा सिलिंडर, चार झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन
-मंगोलपुरी के एल ब्लॉक स्थित मकान के दूसरी मंजिल में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान की दूसरी मंजिल पर रखे छोटे रसोई गैस सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही घर में आग लग गई और घना धुआं उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना मंगोलपुरी के एल-ब्लॉक की है, जहां दूसरी मंजिल पर किराये पर रह रहा परिवार दोपहर के समय रसोई में मौजूद था। अचानक हुए ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में आग फैल गई और पूरा मकान धुएं से भर गया।
हादसे में चार लोग झुलस गए। सतेंद्र (20), सेतूराम (18) और धीरज (24) गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि ज्योति (22) को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जबकि ज्योति की हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घर से लगातार धुआं निकल रहा था, जिससे दमकलकर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त घर में मौजूद लोग अचानक हुए धमाके से संभल नहीं पाए, जिस कारण वे आग की चपेट में आ गए। मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos