{"_id":"698899462413bf427d0a6a8f","slug":"one-year-of-the-government-is-not-about-power-but-about-service-and-trust-rekha-gupta-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-123374-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का एक साल सत्ता नहीं, सेवा और विश्वास की कहानी : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का एक साल सत्ता नहीं, सेवा और विश्वास की कहानी : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम ने अपने विधानसभा क्षेत्र से एक साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा
- शालीमार बाग में 250 करोड़ के काम पूरे या शुरू, हजारों करोड़ की कई योजनाओं का खाका पेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह एक साल केवल सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और जनता के विश्वास की यात्रा रहा है। अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कई बार भावुक भी नजर आईं।
पीतमपुरा स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र ने उन्हें पहचान दी, वही आज उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अपने बचपन और छात्र जीवन की यादों को साझा करते हुए कहा कि त्रिनगर से पीतमपुरा आने वाली एक साधारण बच्ची ने कभी नहीं सोचा था कि उसे दिल्ली की सेवा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका रिश्ता जनता से पद के कारण नहीं, बल्कि विश्वास के कारण जुड़ा है। उन्होंने 2025 में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनने को जनता की आकांक्षाओं की जीत बताया।
पेश किया एक साल का रिपोर्टकार्ड
एक साल का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि शालीमार बाग विधानसभा में करीब 250 करोड़ रुपये के विकास कार्य या तो पूरे हो चुके हैं या प्रगति पर हैं। इनमें डिस्ट्रिक्ट पार्क का पुनर्विकास, नए प्रवेश द्वार, फाउंटेन, शौचालय, फुटपाथ और अन्य जनसुविधाएं शामिल हैं। यह केवल निर्माण नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश हैं। मुनक नहर पर करीब 5000 करोड़ रुपये की प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क, नहर किनारे सौंदर्यीकरण और छठ घाट, आधुनिक ऑडिटोरियम, मॉडल स्कूल, नए कम्युनिटी हॉल, आयुर्वेदिक अस्पताल का विस्तार, उन्नत जच्चा-बच्चा केंद्र और नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी परियोजनाओं को उन्होंने आने वाले समय की जरूरत बताया।
पीएम मोदी मेरे मार्गदर्शक - सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और बाजारों में हो रहे सुधार से विकास जमीन पर दिख रहा है। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी शालीमार बाग उनके लिए परिवार की तरह है। जनता के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि ये यात्रा अभी जारी है और आने वाले दिनों में दिल्ली को और बेहतर बनाने का काम पूरी गति से आगे बढ़ेगा।
Trending Videos