सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenage girl dies under suspicious circumstances, husband accused of murder by forcing her to drink acid, FIR registered

Delhi NCR News: किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत, पति पर तेजाब पिलाकर हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी की वारदात, मां की शिकायत पर पुलिस ने पति पर धमकी देकर दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज किया
Trending Videos

-पुलिस का दावा, दोनों परिवार की मर्जी से 16 साल की किशोरी ने रामपुर के रहने वाले रिश्तेदार 22 वर्षीय युवक से किया था प्रेम विवाह
-29 अक्तूबर को तेजाब पीने के बाद किशोरी को कराया था अस्पताल में भर्ती
-बीमार रहने वाली किशोरी की शनिवार को घर पर तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत
- पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी इलाके में तेेजाब पीने से 16 साल की किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। किशोरी के परिजनों ने उसके पति पर जबरन तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का दावा है कि जुलाई में दोनों परिवारों की सहमति से किशोरी ने अपने एक रिश्तेदार 22 वर्षीय युवक से प्रेम विवाह किया था। इस बीच 29 अक्तूबर 2025 को किशोरी ने तेजाब पी लिया। शुरुआत में किशोरी व परिजनों ने खुद ही तेजाब पीने की बात की थी। इस बीच 29 जनवरी 2026 को किशोरी की मां ने बेटी के कथित पति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज करा दिया। अब शनिवार को किशोरी की मौत हो गई।
परिजनों ने आरोपी थिरिया सलाहपुर गांव, रामपुर, यूपी निवासी युवक भूरा उर्फ सुभाष पर बेटी की तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शाहदरा पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। किशोरी व युवक ने दोनों परिवारों की मर्जी से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहते हैं। रेहड़ी पर कपड़े बेचते हैं। इनके घर के पास ही भूरा का परिवार रहता है। जुलाई में भूरा इनकी 16 साल की बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर ले गया। परिवार उसकी तलाश में वहां पहुंचा तो 3 जुलाई को दोनों की शादी का पता चला। इसके बाद परिवार वापस दिल्ली आ गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। इस बीच किशोरी भूरा के साथ गीता कॉलोनी में आकर रहने लगी। 29 अक्तूबर 2025 को मौलाना आजाद अस्पताल से पुलिस को किशोरी के तेजाब पीने की खबर मिली। उस समय पीड़िता व उसकी मां ने पति से झगड़ा होने के बाद खुद ही तेजाब पीने की बात बताई। बाद में 23 जनवरी को मां ने किशोरी के पति पर जान से मारने की धमकी देकर यौन शोषण का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवा दिया। इस बीच किशोरी कुछ दिन इलाज के बाद अपने घर आ गई। पिछले कुछ दिनों उसकी तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार को तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे एलएनजेपी अस्पताल ले गए ,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article