सब्सक्राइब करें

Kamal Death: 'कमल फ्लाइट में होगा तो क्या वहां खोजेंगे, हमारे पास 50 काम'; थानों में भटकते भाई को मिला ये जवाब

सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Feb 2026 09:34 AM IST
सार

दिल्ली में मौत के गड्ढे में गिरे युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छह से सात थाने गए, हर जगह पुलिस का यही जवाब मिला कि हमारे पास यही काम है क्या। डाबड़ी थाने के पुलिसकर्मी ने हद पार कर दी। कहा कि 50 काम है, तुम्हारे भाई के लिए यहां नहीं बैठे हैं।

विज्ञापन
Delhi Kamal Death Case police says If Kamal is on flight, will we search for him there
Delhi Kamal Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भाई को ढूंढते परिजन एक पुलिस थाने से दूसरे थाने की चौखट पर भटकते रहे, लेकिन जवाब मिला क्या यही काम रह गया है। मंगोलपुरी से लेकर डाबड़ी और सागरपुर तक छह–सात थानों के चक्कर लगे, हर जगह पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। 


दिल्ली के डाबड़ी थाने में तो एक पुलिस कर्मी ने संवेदनहीनता की हद पार करते हुए कहा कि तुम्हारा भाई फ्लाइट में होगा तो वहां जाकर खोजें? हमारे पास 50 काम है, तुम्हारे भाई के लिए नहीं बैठे हैं। यह बात बिलखते हुए जनकपुरी में गड्ढे में गिरे कमल ध्यानी के भाई ने संवाद न्यूज एजेंसी से साझा की। 
 
Trending Videos
Delhi Kamal Death Case police says If Kamal is on flight, will we search for him there
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत - फोटो : अमर उजाला
रात 11:53 बजे कमल से आखिरी बात, बोला दस मिनट में घर पहुंच रहा हूं। 45 मिनट बीते, कमल ने परिजनों का फोन नहीं उठाया। बेचैन परिजन देर रात 12:45 बजे निकले, जनकपुरी, रोहिणी ऑफिस, हर जगह ढूंढा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Kamal Death Case police says If Kamal is on flight, will we search for him there
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत, बाइक निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला
कमल का फोन लग रहा था, लेकिन उठा नहीं
विकासपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि कमल का फोन लग रहा है, लेकिन उठ नहीं रहा। कृपया लोकेशन ट्रैश कर दीजिए। पुलिस ने टरकाते हुए बोला नाम-नंबर लिखवा दो हम देख लेंगे। अगर तुरंत फोन ट्रैक किया होता, तो शायद कमल की सांसें बच जातीं। 

 
Delhi Kamal Death Case police says If Kamal is on flight, will we search for him there
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के शवगृह के बाहर भावुक बैठे मृतक कमल का भाई व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजी लेकिन डिलीट भी कर दी
परिजनों ने जनकपुरी थाने में मिन्नतें कीं। लोकेशन मिली, पार्क के पास। पुलिस ने व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजी लेकिन डिलीट भी कर दी। मृतक का भाई करन वहां पहुंचा, अंधेरे में रोते, चीखते आवाज देता रहा लेकिन भाई नहीं मिला। 112 पर कॉल करने पर पहुंची पुलिस ने टका सा जवाब दिया क्या हम इसीलिए हैं। यह दिल दहलाने वाला रवैया देश की सबसे हाईटेक पुलिस का दंभ भरने वाली दिल्ली पुलिस का है।
 
विज्ञापन
Delhi Kamal Death Case police says If Kamal is on flight, will we search for him there
मृतक कमल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रात 12:22 बजे पता चल गया था युवक गड्ढे में गिरा, पुलिस को नहीं दी सूचना
दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार कमल ध्यानी के गिरने की सूचना अधिकारियों को नहीं देने के आरोप में उप-ठेकेदार राजेश कुमार प्रजापति (47) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गार्ड योगेश को भी तलाश रही है, जिसने घटना की जानकारी उप ठेकेदार को दी थी। हादसे के बाद से वह लापता है। इस बीच, कमल के परिजनों ने पुलिस और जल बोर्ड के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed