सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Medical Association's annual elections today

DMA Elections: दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव आज, 16 हजार डॉक्टर करेंगे मतदान, नतीजों का एलान रात को

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
सार

डीएमए के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अश्विनी डालमिया ने बताया कि डीएमए के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। जिसमें 16 हजार डॉक्टर मतदान करेंगे। 
 

Delhi Medical Association's annual elections today
demo - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) के वार्षिक चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए रविवार को मतदान होगा। डीएमए के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अश्विनी डालमिया ने बताया कि डीएमए के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। जिसमें 16 हजार डॉक्टर मतदान करेंगे। 

Trending Videos


मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। जबकि मतदान का परिणाम रात 11 बजे जारी किया जाएगा। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। डीएमए के पांच अलग-अलग जोन में मतदान का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दरियागंज स्थित डीएम हाउस, पूर्वी दिल्ली शाखा कार्यालय, लाजपत भवन, जनकपुरी शाखा और पंजाबी भवन में मतदान होगा।  उन्होंने कहा कि इस चुनाव मेंअध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में है। इसमें डॉ. राजीव सूद और डॉ एस. के पोद्दार शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed