सब्सक्राइब करें

मौत का गड्ढा: गड्ढे में गिरे इंसान को देख नहीं जगी इंसानियत, मदद के बजाय बनाते रहे वीडियो; महिला ने बताई हकीकत

राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Feb 2026 08:37 AM IST
सार

दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार कमल ध्यानी के गिरने की सूचना अधिकारियों को नहीं देने के आरोप में उप-ठेकेदार राजेश कुमार प्रजापति (47) को गिरफ्तार किया गया है। रात 12:22 बजे युवक के गड्ढे में गिरने का पता चल गया था। फिर भी पुलिस को सूचना नहीं दी थी।

विज्ञापन
Delhi Kamal Death Case Even after seeing a person fallen into a pit humanity did not awaken
Delhi Kamal Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जलबोर्ड के किए गए गड्ढे में युवक की बाइक सहित गिरने की जानकारी अल सुबह होने पर भी लोग पुलिस को सूचना देने से कतराते रहे। तमाशबीन की तरह खड़े होकर वहां फोन से वीडियो बनाने और फोटो खींचने में लगे रहे। 

यह कहना है कि उस महिला का, जिसने कमल को गड्ढे में गिरा हुआ देखकर सबसे पहले पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि बच्चे को स्कूल ले जाने के दौरान उसे युवक के गड्ढे में गिरने का पता चला।

Trending Videos
Delhi Kamal Death Case Even after seeing a person fallen into a pit humanity did not awaken
कमल मौत मामले में सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
महिला परिजनों के साथ सागरपुर इलाके में रहती हैं। उनका बेटा आंध्रा सोसाइटी से संचालित स्कूल में पढ़ता है। महिला ने बताया कि वह रोजाना सुबह बेटे को लेकर स्कूल उसी रास्ते जाती हैं जहां जलबोर्ड की ओर गड्ढा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Kamal Death Case Even after seeing a person fallen into a pit humanity did not awaken
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत, बाइक निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को वह वहां से गुजर रही थी तो उसने गड्ढे में बाइक देखी। नजदीक जाने पर उन्हें युवक दिखाई दिया। उसने तुरंत आसपास मौजूद रिक्शा चालक सहित अन्य लोगों को यह जानकारी दी। इसका पता चलते ही वहां काफी लोग जमा हो गए लेकिन किसी ने भी पुलिस को फोन नहीं किया। 

Delhi Kamal Death Case Even after seeing a person fallen into a pit humanity did not awaken
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत, बाइक निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला
काफी भीड़ जमा थी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची थी
स्कूल में बेटे को छोड़कर लौटी तो वहां काफी भीड़ जमा थी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची थी। इस पर उसने खुद ही पुलिस को फोन किया। हालांकि पहले लगा कि सूचना देने पर पुलिस उसे थाने बुलाएगी, पूछताछ करेगी लेकिन मन नहीं माना और पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन
Delhi Kamal Death Case Even after seeing a person fallen into a pit humanity did not awaken
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत, बाइक निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला
रात 12:22 बजे पता चल गया था युवक गड्ढे में गिरा, पुलिस को नहीं दी सूचना
दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार कमल ध्यानी के गिरने की सूचना अधिकारियों को नहीं देने के आरोप में उप-ठेकेदार राजेश कुमार प्रजापति (47) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गार्ड योगेश को भी तलाश रही है, जिसने घटना की जानकारी उप ठेकेदार को दी थी। हादसे के बाद से वह लापता है। इस बीच, कमल के परिजनों ने पुलिस और जल बोर्ड के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed