{"_id":"69889614bddf62c89201260c","slug":"troubled-by-debtors-uttarakhand-couple-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-123351-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कर्जदारों से परेशान दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कर्जदारों से परेशान दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कैंट और पालम रेलवे स्टेशन के बीच की घटना, घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में चार लोगों पर लगाया आरोप
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट और पालम रेलवे स्टेशन के बीच एक दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतकों की शिनाख्त श्याम विहार नजफगढ़ निवासी 60 वर्षीय अर्जुन सिंह रावत और 53 साल की नीलम रावत के रूप में हुई है। दंपती मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इन्होंने कुछ लोगों पर कर्ज के पैसे वापस करने के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार 5 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली कैंट रेलवे थाना पुलिस को ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस दिल्ली कैंट और पालम के बीच रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 14/16 के पास पहुंची। मौके पर एक पुरुष और महिला का शव पड़ा मिला। तलाशी के दौरान पुरुष के पास से आधार कार्ड के दो कॉपी और एक सुसाइड नोट मिला, जिसके जरिये दोनों की शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जांच में पता चला कि उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों शादीशुदा हैं। पूछताछ में पता चला कि अर्जुन ने ब्याज पर काफी पैसे कर्ज के तौर पर लिए थे। आगे लिखा है कि कर्जदाता रोज रकम वापस करने के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस मामले के छानबीन के दौरान नामजद लोगों से पूछताछ के साथ उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
Trending Videos