सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewellery and silver bars recovered from domestic help

Delhi NCR News: घरेलू सहायक से बरामद हुए आभूषण और चांदी की ईंटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नई दिल्ली।
दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंत विहार थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के कीमती आभूषण और चांदी की ईंटें बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार पूछताछ, तकनीकी निगरानी और अंतरराज्यीय छापेमारी के जरिये की गई। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 2 फरवरी को वसंत विहार निवासी भवनिदीन की शिकायत पर उनकी पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज किया था। जांच में पुलिस को घरेलू सहायक नरेश सिंह पर शक हुआ, जो उसी परिसर में काम करता था। पूछताछ के बाद उसने चोरी की बात कबूल की, जिसके बाद उसके पास से चांदी के बिछुए बरामद किए गए। आगे की पूछताछ में नरेश ने खुलासा किया कि उसने बाकी आभूषण अपने साथी राजू साह को दे दिए थे। पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर बिहार के सीतामढ़ी जिले में छापेमारी कर राजू साह को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सोने का हार, कंगन, पायल, कमरबंद और चांदी की ईंटें बरामद की गईं। मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed