सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Naresh Balyan was kept in jail in a false case: Kejriwal

नरेश बाल्यान को झूठे केस में जेल में रखा गया : केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जेल में बंद पार्टी नेता और उत्तम नगर से पूर्व विधायक नरेश बाल्यान के घर पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केस की प्रगति की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पार्टी नरेश बाल्यान को जेल से बाहर लाने के लिए हर संभव कानूनी और राजनीतिक मदद करेगी।
परिवार से मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नरेश बाल्यान को झूठे मामले में एक साल से जेल में बंद रखा है। उन्होंने कहा कि जिस मामले में नरेश बाल्यान स्वयं पीड़ित थे और उनके परिवार को धमकियां मिल रही थीं, उस मामले में पुलिस को सुरक्षा देनी चाहिए थी। इसके बजाय पुलिस ने उन्हें केस में फंसा दिया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि नरेश बाल्यान पर गैंगस्टरों से संबंध होने का झूठा आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 15 महीने से नरेश बाल्यान जेल में हैं और उनके खिलाफ पूरा केस फर्जी है। उन्होंने कहा कि आज देश के हालात ऐसे हो गए हैं कि जो वास्तव में अपराधी हैं, वे संरक्षण के लिए भाजपा में चले जाते हैं, जबकि निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed