सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fire breaks out in Excise building just before audit, third floor records destroyed in Raipur

Raipur News: ऑडिट से ठीक पहले आबकारी भवन में आग, तीसरी मंजिल के रिकॉर्ड खाक

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Feb 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में स्थित आबकारी भवन में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भवन की तीसरी मंजिल पर लगी, जहां आबकारी निगम का एक महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित होता है।

Fire breaks out in Excise building just before audit, third floor records destroyed in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में स्थित आबकारी भवन में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भवन की तीसरी मंजिल पर लगी, जहां आबकारी निगम का एक महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित होता है। इस हादसे में विभाग की कई अहम फाइलें और दस्तावेज जलकर नष्ट होने की सूचना है।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि जिस अनुभाग में आग लगी, वहीं सोमवार से निगम के आय-व्यय से जुड़ा ऑडिट प्रस्तावित था। दिनभर ऑडिट की तैयारियों के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही रही, लेकिन रात में कार्यालय बंद होने के कुछ समय बाद आग भड़क उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत तीसरी मंजिल पर स्थित ऑडिट से जुड़े कक्ष से हुई। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग रिकॉर्ड रूम को भारी नुकसान पहुंचा चुकी थी। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जल चुके थे।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रविवार सुबह पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे समय में जब महत्वपूर्ण ऑडिट की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed