{"_id":"698848f7f9070044a008fe74","slug":"secl-ke-cmd-ne-kiya-gevra-eriya-ka-enpgekshan-korba-news-c-1-1-noi1487-3928391-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba : SECL के CMD ने गेवरा एरिया का किया निरीक्षण, भविष्य की योजनाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba : SECL के CMD ने गेवरा एरिया का किया निरीक्षण, भविष्य की योजनाओं का लिया जायजा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में गेवरा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) हरीश दुहान ने रविवार को गेवरा एरिया का अचानक निरीक्षण कर खनन कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं का जायजा लिया।
korba
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में गेवरा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) हरीश दुहान ने रविवार को गेवरा एरिया का अचानक निरीक्षण कर खनन कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण में एरिया के महाप्रबंधक (GM) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
Trending Videos
CMD हरीश दुहान ने खदान में चल रहे ऑपरेशनल कार्यों, उत्पादन व्यवस्था, मशीनरी की स्थिति और सुरक्षा उपायों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन कार्यों के दौरान सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान CMD ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कार्यक्षमता सुधारने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्लानिंग के माध्यम से उत्पादन लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने फील्ड में कार्यरत टीमों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
CMD हरीश दुहान ने कॉन्ट्रैक्टरों से भी बातचीत कर उन्हें गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खदान में किए गए नए विकास कार्यों और सुधारों की सराहना करते हुए टीम के प्रयासों की प्रशंसा की और सभी को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस निरीक्षण से गेवरा एरिया में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के अचानक निरीक्षण से कार्य प्रणाली में सुधार होता है और उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा मानकों को भी मजबूती मिलती है।