सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Knives Wielded During Wedding Procession in Sahibabad Several Including Woman

बरात में खून खराबा: खाना खा रहे थे बराती, अचानक आए चार-पांच लड़के और मारने लगे चाकू; सामने आया खौफनाक वीडियो

माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 30 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाया और चाकू से जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। पीड़ित ने बताया कि उनकी बहन साजिदा व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Knives Wielded During Wedding Procession in Sahibabad Several Including Woman
बरातियों पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित टीलामोड़ थानाक्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित भल्ला फार्म हाउस बरातघर में 30 मार्च को आई बरात में झगड़ा हो गया। चार-पांच अज्ञात लोगों ने बरातियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मामले में बागपत के चांदनी नगर थानाक्षेत्र स्थित पानथी गांव निवासी शहजाद ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

Trending Videos

पुलिस को दी तहरीर में शहजाद ने बताया कि सोमवार को वह अपने भाई शादाब की बरात लेकर भल्ला फॉर्म हाउस आए थे। यहां खाना खाते समय कुछ अज्ञात युवकों ने बरात में आए शाबिर व उस्मान से झगड़ा करना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर वह अपने भाई इशाक, इजराइल और बहन साजिदा के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाया और चाकू से जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। पीड़ित ने बताया कि उनकी बहन साजिदा व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि हमला करने वाले आरोपी फार्म हाउस के ही कर्मचारी थे। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में तीन टीमें जुटी हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed