सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   5.49 lakh rupees withdrawn without OTP by downloading the app

Ghaziabad News: एप डाउनलोड कराकर बिना ओटीपी निकाल लिए 5.49 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
5.49 lakh rupees withdrawn without OTP by downloading the app
विज्ञापन
गाजियाबाद। बम्हेटा क्षेत्र की सोसायटी निवासी मनीष कुमार से साइबर ठगों ने एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर क्रेडिट कार्ड से 5.49 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के भतीजे ने किराये पर बुक करने के लिए वेबाइट का प्रयोग किया था। ठगों ने क्रेडिट की डिटेल लेने के बाद एप डाउनलोड कराया और आधार कार्ड मांगा। इसके बाद तीन बार में रुपये कटने पर पीड़ित को जानकारी लगी। मामले में साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के गोल्डन गेट अपार्टमेंट निवासी मनीष भार्गव ने शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को उनके भतीजे ने किराये पर कार बुक करने के लिए जैन रेंटल्स नामक वेबसाइट का प्रयोग किया। भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी। भुगतान से पूर्व मोबाइल पर कोई ओटीपी भी नहीं आया। इसके बाद एक नंबर से फोन आया और खुद को जैन रेंटल का प्रतिनिधि बताया। बुकिंग मेरा भतीजा कर रहा था। आधार कार्ड की जानकारी साझा कर दी। इसके बाद फोन पर सामने वालेे ठग ने उनको एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप को डाउनलोड करते ही फोन का नियंत्रण पीड़ित के पास से चला गया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से पहले 2,49,800, 1,49,900 और तीसरी बार में 1,49,900 रुपये के कट गए। क्रेडिट कार्ड से कुल 5,49,600 रुपये कटने पर उन्होंने ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत एसबीआई और आईडीएफसी बैंक में संपर्क कर कार्ड और खातों को फ्रीज कराया। मामले में साइबर थाना पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed