{"_id":"69cc111d267a447ba20f8cfb","slug":"hanuman-jayanti-will-be-celebrated-in-dhruva-yoga-and-gajakesari-yoga-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-853736-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ध्रुव योग और गजकेसरी योग में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ध्रुव योग और गजकेसरी योग में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दो अप्रैल को ध्रुव योग और गजकेसरी योग में हनुमान जयंती मनाई जाएगी। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार उदया तिथि के अनुसार दो अप्रैल को हनुमान जयंती है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को सुबह 7: 06 तक चतुर्दशी तिथि है उसके बाद पूर्णिमा तिथि आ जाएगी। दो अप्रैल को सुबह 7:41 तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसलिए उदयाकाल में इस दिन ही हनुमान जयंती मनाई जाएगी।
शिव कुमार ने बताया कि भगवान हनुमान जी सप्त चिरंजीव देवों में से एक हैं। वह कलियुग के प्रत्यक्ष देवता माने जाते हैं। इस बार उनकी जयंती पर ध्रुव योग और गजकेसरी योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सुबह उठकर स्नान के बाद अपने घर के मंदिर में जाकर भगवान श्री राम का सपरिवार आह्वान करें। पुष्पमाला, रोली ,चावल, कलावा, गंगाजल, फल ,मिष्ठान, मेवा से षोडशोपचार विधि से पूजन करें। हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और ओम हनुमते नमः का जाप करें। इसके अलावा इस दिन संकट मोचन हनुमान स्तोत्रम्, राम रक्षा स्तोत्रम्, सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करने से शुभ फल मिलते हैं। अगर हनुमान जन्मोत्सव का व्रत रखते हैं तो उसमें एक समय फलाहार करें और दैनिक दिनचर्या में सात्विकता बरतें। ब्राह्मणों गरीबों को भोजन कराएं।
-- -- -- -- --
चोपला मंदिर में होगा भव्य आयोजन
चोपला स्थित हनुमान मंदिर में इस बार भव्य आयोजन किया जाएगा। विशेष शृंगार के साथ ही हनुमान जी को 1008 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी ने बताया कि पूरे दिन सुंदरकांड का पाठ होगा और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जो देर रात तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार बृहस्पतिवार को हनुमान जी की जयंती पड़ना शुभ है।
Trending Videos