{"_id":"69cc10891711470b8a08464c","slug":"the-car-which-jumped-in-the-air-in-a-filmy-style-landed-in-the-other-direction-no-one-was-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-853895-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर फिल्मी स्टाइल में हवा में उछली कार दूसरी दिशा में जा गिरी, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर फिल्मी स्टाइल में हवा में उछली कार दूसरी दिशा में जा गिरी, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर टक्कर से क्षतिग्रस्त गाड़ी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फिल्मी स्टाइल में भिड़ी तीन कारें एक के बाद एक टकराती चली गईं। रफ्तार तेज होने की वजह से होंडा सिटी कार हवा में उछलकर विपरीत दिशा में जा पलटी। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुरुआती जांच में ओवरटेक को कारण माना जा रहा है। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।
मंगलवार दोपहर तीन बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर लालकुआं के पास आईएमएस कॉलेज के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली नोएडा की ओर से आ रही तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसमें एक कार हवा में उछलकर दूसरी दिशा में जा पलटी। हादसा इतना गंभीर था कि डिवाइडर की रेलिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही की सभी लोग सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होंडा सिटी कार व आई 10 तथा एक स्विफ्ट डिजायर तेज रफ्तार में लगभग एक साथ चल रही थीं। इसी दौरान एक वाहन बीच से ओवरटेक करने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और होंडा सिटी कार पहले डिजायर कार से साइड में टकराई उसके बाद पीछे आई टेन कार में जा भिड़ी टक्कर इतनी तेज थी कि होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर हवा में उछलकर दूसरी साइड में जा गिरी।
हादसे में होंडा सिटी में सवार 16 वर्षीय समरित और चालक अफजल कार में फंस गए। समरित करनाल निवासी हैं और नोएडा सेक्टर 122 स्थित एक बैडमिंटन अकेडमी में प्रशिक्षण लेता है। दूसरी ओर आई टेन कार चला रहे स्वर्ण जयंती पुरम निवासी वरुण उपाध्याय भी इस हादसे में घायल हुए है उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर अचानक हुई संभालने का मौका ही नहीं मिला। स्विफ्ट डिजायर कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
Trending Videos