सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams price hike of essential commodities call bjp loot diwas

Congress: महंगाई को लेकर सरकार पर हमलावर कांग्रेस, जनता को लूटने और देश को संकट में झोंकने का लगाया आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Wed, 01 Apr 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस ने देश में तेजी से महंगाई बढ़ने का आरोप लगाकर सरकार को घेरा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने देश की आर्थिक और रणनीतिक नीतियो ंको बर्बाद कर दिया है।

Congress slams price hike of essential commodities call bjp loot diwas
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस ने बुधवार को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने देश की रणनीतिक और आर्थिक नीतियों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जहां आम नागरिक राहत की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार जनता को लूटने और देश को संकट में झोंकने में लगी हुई है।
Trending Videos


खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट से सरकार को घेरा
कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में बताया, 'मोदी सरकार ने देश की रणनीतिक और आर्थिक नीतियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है, जिसका सीधा असर अब 140 करोड़ भारतीयों को भुगतना पड़ रहा है।' खरगे ने कहा कि आज से कई रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम बढ़ने जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है, जबकि आपूर्ति कम हो रही है। इसका असर सड़क किनारे चाय की कीमतों से लेकर मिड-डे मील योजना तक पड़ेगा। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा होने से हवाई यात्रा भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है।

दवाएं, टोल टैक्स आदि भी महंगा होने का लगाया आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 900 से अधिक आवश्यक दवाएं महंगी हो गई हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की लागत और बढ़ेगी। इसके अलावा उन्होंने स्टेंट की कीमतों में वृद्धि, टोल टैक्स में बढ़ोतरी, स्पीड पोस्ट शुल्क में 34 प्रतिशत इजाफा, और प्लास्टिक, स्टील व सिरेमिक उद्योगों पर असर जैसे मुद्दों को भी उन्होंने उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पीवीसी पाइप महंगे हो गए हैं।

खरगे ने आरोप लगाया कि आम नागरिक, किसान, मजदूर और एमएसएमई सेक्टर राहत की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर एक वीडियो साझा करते हुए इसे भाजपा लूट दिवस बताया। इस बीच, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बुधवार को 195.50 रुपये बढ़ाकर दिल्ली में 2,078.50 रुपये कर दी गई है। इससे पहले 1 मार्च को इसमें 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed