{"_id":"69ccdd0b286d4134390a3a77","slug":"goa-nightclub-fire-case-owners-of-burch-by-romeo-lane-granted-bail-luthra-brothers-arrested-in-fraud-case-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, फिर भी रहेंगे सलाखों के पीछे, जानें क्या है वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, फिर भी रहेंगे सलाखों के पीछे, जानें क्या है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार
गोवा के नाइटक्लब अग्निकांड मामले में कोर्ट ने क्लब मालिकों को जमानत दे दी है। हालांकि वे अभी जेल में ही रहेंगे। उन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर क्लब का लाइसेंस लेने का आरोप है
गौरव-सौरभ लूथरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
गोवा के चर्चित 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब अग्निकांड मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। मर्सेस स्थित सत्र न्यायालय ने क्लब के मालिकों, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को नियमित जमानत दे दी है। अदालत में वरिष्ठ वकील सुबोध कांतक और वकील वैभव सूरी ने आरोपियों का पक्ष रखा।
अदालत से जमानत मिलने के बावजूद दोनों भाई अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। मापुसा पुलिस ने सोमवार को इन दोनों भाइयों को अपनी हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) बनाने के आरोप में की गई है। पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने आबकारी विभाग से लाइसेंस लेने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर वाला दस्तावेज इस्तेमाल किया था।
ये भी पढ़ें: त्रिशूर चुनाव पर विवाद: केंद्रीय मंत्री गोपी की याचिका खारिज, केरल हाईकोर्ट ने कहा- मुकदमे का सामना करना होगा
यह पूरा मामला 6 दिसंबर 2025 को अरपोरा स्थित नाइटक्लब में लगी भीषण आग से जुड़ा है। उस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आग लगने के बाद दोनों आरोपी थाईलैंड भाग गए थे, जिन्हें 17 दिसंबर को वहां से वापस भारत लाया गया था। तब से वे उत्तरी गोवा की कोलवाले जेल में बंद हैं।
मामले में अंजुना पुलिस जब इस अग्निकांड की जांच कर रही थी, तभी फर्जी दस्तावेजों का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, क्लब चलाने के लिए जरूरी कागजात गलत तरीके से तैयार किए गए थे। इस मामले में एक अन्य मालिक अजय गुप्ता को पहले ही राहत मिल चुकी है। फिलहाल लूथरा भाइयों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पुलिस अब फर्जीवाड़े के इस नए मामले में उनसे पूछताछ कर रही है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन