{"_id":"69c9f685d49996758c0d6136","slug":"cook-attacks-student-with-weapon-at-tribal-hoste-labourer-electrocuted-while-stealing-coal-from-moving-train-korba-news-c-1-1-noi1487-4106350-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में आदिवासी छात्रावास में रसोइये का कहर, छात्र पर टंगिया से हमला, आंख में गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में आदिवासी छात्रावास में रसोइये का कहर, छात्र पर टंगिया से हमला, आंख में गंभीर चोट
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
शनिवार को प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास छुरी में रसोइये केसर दुबे ने कक्षा 6वीं के छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर टंगिया से हमला किया। शराब के नशे में धुत रसोइये ने छात्र पर जानलेवा हमला किया, जिससे छात्र की आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई है।
Trending Videos
छात्र लंबे समय से रसोइये के टॉर्चर का सामना कर रहे थे। मारपीट और अवैध वसूली का भी आरोप है। छात्रावास अधीक्षक की शिकायत पर रसोइया केसर दुबे को कटघोरा पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोइया बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था। छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कोरबा ट्राइबल एसी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेष बंद गोस्वामी पूर्व पार्षद ने बताया कि मारपीट की इस घटना से मासूम डरा सहमा हुआ है और जब परिवार को इस बारे में पता चला तब वो वे पेपर के दौरान ही मासूम लेकर चले गए। इस मामले के कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
अशोक देवांगन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि रसोइया के द्वारा जिस तरह से बच्चों के साथ प्रताड़ना और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, इसे लेकर जिला प्रशासन को भी कार्रवाई करने की जरूरत है।