यूपी के कासगंज से एटा की ओर जा रही हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस गंभीर हादसे में बस चालक और परिचालक सहित 25 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यूपी में बड़ा हादसा: कासगंज-एटा मार्ग पर अनियंत्रित बस पलटी, 25 यात्री घायल; ड्राइवर समेत पांच गंभीर, Video
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:59 PM IST
सार
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। सभी घायलों को हाईवे और मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस की मदद से तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन