{"_id":"697f0dc23f929e25fc0c3d65","slug":"agra-road-accident-i-told-them-get-off-raja-ki-mandi-station-ramavatar-broke-down-in-tears-who-lost-5-friends-2026-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'कहा था कैंट नहीं, राजा की मंडी उतरना, लेकिन...'; पांच दोस्तों को खोने वाले साथी रामअवतार फूट-फूटकर रोए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'कहा था कैंट नहीं, राजा की मंडी उतरना, लेकिन...'; पांच दोस्तों को खोने वाले साथी रामअवतार फूट-फूटकर रोए
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:03 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कंटेनर चालक ने दो ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गी। भीषण हादसा आगरा-जलेसर मार्ग पर हुआ। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हाथरस के धाधऊ गांव के पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 14
Agra Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कहा था.....राजा की मंडी स्टेशन पर उतरना लेकिन मौत ने उन्हें कैंट स्टेशन पर ही उतार लिया। यह कहकर धार्मिक यात्रा पर दोस्तों के साथ गए रामअवतार फफककर रोने लगे। रामअवतार को अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए राजा की मंडी स्टेशन पर उतरना था, वरना वह भी ऑटो में अपने दोस्तों के साथ होते।
हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के धाधऊ गांव निवासी रामअवतार ने बताया कि वह हर वर्ष जनवरी माह में स्वामी हरिहर के साथ जबलपुर में शैलेश्वर धाम की गुफा आश्रम जाते थे। बाकी सातों साथी भी दो-तीन साल में एक बार उनके साथ चले जाते थे।
Trending Videos
2 of 14
अपने दोस्तों बाएं से विजय सिंह, रनवीर, धनप्रसाद, बृजमोहन और उदयवीर सिंह के के साथ रामअवतार (दाएं)
- फोटो : स्वयं
रामअवतार ने बताया कि इस बार उन्होंने जगन्नाथपुरी जाना भी तय किया था। कुछ स्वामी हरिहर आश्रम में ही रह गए थे। बाकी सभी चित्रकूट घूमने के बाद महाकौशल एक्सप्रेस से लौट रहे थे।
उनकी सीट पीछे के डिब्बे में थी। रात में तय हुआ था कि सभी राजा की मंडी स्टेशन पर उतरेंगे और वहां से गांव जाएंगे। सुबह एक साथी ने कहा कि कैंट से ऑटो आसानी से मिल जाएगा। इसलिए उनके सभी साथी कैंट स्टेशन पर उतर गए।
रामअवतार को पत्नी अंगूरी देवी की मदिया कटरा के पास एक अस्पताल से दवा लेनी थी इसलिए वह राजा की मंडी स्टेशन उतरे थे। वह बार-बार रोते हुए कह रहे थे कि अगर सब राजा की मंडी उतरते तो शायद जान बच जाती।
चार महिलाओं का उजड़ गया सुहाग
आगरा के खंदौली में हुए सड़क हादसे में गांव धाधऊ की चार महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। इस हादसे में गांव की मधु गौतम (45) के पति बृजमोहन, शरबती देवी (70) के पति रनवीर सिंह, कांता देवी (60) के पति लखमीचंद्र शर्मा व लक्ष्मी देवी (50) के पति देवकीनंदन की मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।